Loading...
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने की पुष्टि
दीपिका पादुकोण की टीम ने किया स्पष्ट

रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने की पुष्टि

Aug 25, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र 2' भी शामिल है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका पादुकोण इस परियोजना का हिस्सा हो सकती हैं। उन्हें फिल्म में 'अमृता' की भूमिका के लिए लेने का विचार चल रहा है। हालांकि, इन अटकलों और फैंस के उत्साह पर पानी फिर गया है, क्योंकि अभिनेत्री फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर दीपिका की टीम द्वारा की गई है।

अफवाह

दीपिका की कास्टिंग पर प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी

ई-टाइम्स के मुताबिक, दीपिका के प्रवक्ता ने 'ब्रह्मास्त्र 2' में उनकी कथित कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।

उन्होंने कहा, "दीपिका पादुकोण के 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा होने या किसी भी रूप में इस परियोजना से जुड़े होने की सभी हालिया खबरें असत्य हैं।"

उनके कथन ने अटकलों पर विराम लगा दिया, लेकिन उन लोगों को झटका दिया है, जो दीपिका और रणबीर को पर्दे पर एक साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

चर्चा

अनीत पड्‌डा से किया गया संपर्क

खबर है कि 'सैयारा' अभिनेत्री अनीत पड्‌डा से फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "अनीत को 'ब्रह्मास्त्र 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। बातचीत चल रही है, लेकिन 9अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"

बता दें कि रणबीर अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र 2' में आलिया भट्‌ट भी अपने किरदार में वापसी करेंगी। शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो सकती है।

ADVERTISEMENT