NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिजनेस ऑफ फैशन 500 लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल, लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री
    मनोरंजन

    बिजनेस ऑफ फैशन 500 लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल, लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री

    बिजनेस ऑफ फैशन 500 लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल, लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Oct 04, 2019, 05:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिजनेस ऑफ फैशन 500 लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल, लिस्ट में एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री

    दीपिका पादुकोण अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दीपिका के फैशन सेंस को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब दीपिका ग्लोबल स्टार भी बन गईं हैं। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दीपिका ने बिजनेस ऑफ फैशन और हाईलाइट्स (BoF) की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

    दीपिका के साथ लिस्ट में संजीव भाल का भी नाम शामिल

    दीपिका ने BoF के टॉप 500 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। दीपिका को ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में योगदान के लिए इस लिस्ट में जगह दी गई है। दीपिका के साथ ही इस लिस्ट में इंडियन फैशन टायकून संजीव भाल का नाम भी शामिल है। संजीव, सैटेक्स के फाउंडर और चीफ एक्जक्यूटिव हैं। बता दें कि BoF 500 की लिस्ट को एक खास प्रोफेशनल इंडेक्स के तौर पर देखा जाता है, जो फैशन इंडस्ट्री को शेप करती है।

    बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस में एक दीपिका- BoF

    BoF ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट जारी कर लोगों के बायोडाटा भी शेयर किए हैं। दीपिका के आगे BoF ने लिखा, "बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दीपिका अप्रैल में अमेरिकन वोग कवर के पेज में दिखीं थीं और वह भारतीय डिजाइनर्स और पारिशियन लेबल्स के साथ एक रेड कार्पेट पर मुख्य आधार बन गई हैं।" मालूम हो कि दीपिका ने इसी साल कान्स में भी अपना जलवा बिखेरा था।

    ये उपलब्धियां भी थीं दीपिका के नाम

    दीपिका का नाम पिछले साल टाइम की सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल था। इसके अलावा TRA की लिस्ट में दीपिका का नाम मोस्ट ट्रस्टेड पर्सनालिटी फीमेल कैटेगरी में नंबर एक पर था।

    'छपाक' में नजर आएंगी दीपिका

    वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' है। ये फिल्म देश में फैली हुई एसिड अटैक की समस्या को देश की सबसे बड़ी रोल मॉडल लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी के ज़रिए बताएगी। फिल्म को मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। दीपिका के साथ फिल्म में विक्रांत मेसी भी लीड किरदार में हैं। फिल्म के पहले लुक में दीपिका को काफी पसंद किया गया था। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी।

    'छपाक' से दीपिका का पहला लुक

    A character that will stay with me forever...#Malti Shoot begins today!#Chhapaak Releasing-10th January, 2020. @meghnagulzar @atika.chohan @foxstarhindi @vikrantmassey87

    A post shared by deepikapadukone on Mar 24, 2019 at 8:30pm PDT

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों रुपये की नई कार, देखें वायरल तस्वीरें मुंबई
    #BirthdaySpecial: क्या है रणबीर कपूर का पूरा नाम और लकी नंबर? जानें उनकी कुछ रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि यह अभिनेत्री 'रामायण' में बनेगी ऋतिक रोशन की सीता! प्रभास
    'लव आजकल' के बाद दीपिका की इस फिल्म के सीक्वल में अभिनय करती दिखेंगी सारा! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'वॉर' के बाद 'सत्ते पे सत्ता' नहीं बल्कि इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे ऋतिक रोशन मनोरंजन
    क्या 'गुड निऊज' में करीना के पति बने हैं अक्षय, निभा रहे हैं यह किरदार करण जौहर
    ..तो क्या सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ? साथ काम करने से किया मना मनोरंजन
    जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 13' में पहुंचने वाली माहिरा शर्मा मनोरंजन

    मनोरंजन

    अब तक फिल्मों में नहीं दिखाया गया सुपरमैन का ये इतिहास, जानें हॉलीवुड समाचार
    'कसौटी जिंदगी की 2' की यह अभिनेत्री करने जा रही है शादी, करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग बॉलीवुड समाचार
    इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनीं 'वॉर', पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ बॉलीवुड समाचार
    ट्रेविस स्कॉट से ब्रेकअप के बाद 'द कराटे किड' को डेट कर रही हैं काइली जेनर! जस्टिन बीबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023