'हुंकार: द रोर' का टीजर देख दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह हुए उत्साहित, ऐसे किया समर्थ
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई वेब सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर ट्रेलर साझा किया है।
इसे साझा करते हुए दोनों ने अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया। रणवीर ने जहां 'बैंग एल-एफ-जी' लिखकर अपनी उत्सुकता जताई, वहीं दीपिका ने निर्देशक करण डी कापाड़िया को टैग करते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए अपना पूरा समर्थन दिया।
क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज में अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और मोहम्मद जिशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी 17 साल की मीनू रावत के उस आरोप पर आधारित है, जो वह नेता सुनील चकोसी पर लगाती है।
इस आरोप के बाद एक जांच शुरू होती है, जो जल्द ही पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। सीरीज की कहानी पुलिस जांच, कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया कवरेज के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
इस सीरीज के निर्देशक करण डी कापाड़िया, नित्या मेहरा और हीरज़ मरफातिया हैं। रघुबीर यादव और राम कपूर भी अब इसमें कलाकारों के तौर पर शामिल हो गए हैं। 'हुंकार: द रोर' 25 सितंबर से हॉटस्टार स्पेशल्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
अनीत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ''हुंकार' मेरे सफर का एक हिस्सा रही है और मैं आखिरकार इसे आप सभी के साथ साझा करके बहुत खुश हूं।'