NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां
    कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां
    मनोरंजन

    कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां

    लेखन भावना साहनी
    July 12, 2020 | 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां

    हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि शिक्षा का हमारी जिंदगी में सबसे बड़ा महत्व है। वहीं जब बात बॉलीवुड की आती है तो यहां कुछ भी होना संभव हैं। दरअसल, अपनी अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली कई बॉलीवुड हस्तियां ऐसी हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन तक नहीं किया हुआ है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बहुत कम पढ़ाई की हुई है।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में लिया जाता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर जब पढ़ाई की बात आती है तो इस मामले में वह काफी पीछे हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं क्लास तक ही शिक्षा हासिल की है। दीपिका ने ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई तो किया था। लेकिन उन्हें इसी दौरान मॉडलिंग और एक्टिंग के इतने ऑफर्स आने लगे कि वह करियर में आगे निकलती चली गईं और पढ़ाई पीछे रह गई।

    कटरीना कैफ

    कटरीना बॉलीवुड की इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो कभी स्कूल नहीं गईं। अपने माता-पिता के काम की वजह से उन्हें कई देशों में रहना पड़ा। जिसकी वजह से वह कभी स्कूल ही नहीं जा पाई और उनकी शिक्षा घर पर ही रहकर करवाई गई। इसके बाद उन्हें काफी कम उम्र में ही मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे। कटरीना ने भी अभिनय की ओर कदम बढ़ा दिया और दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    आलिया भट्ट

    बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर आलिया भट्ट ने भी सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर तलाशना शुरु कर दिया था। उन्होंने 2012 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह केवल 19 साल की थी। आलिया बेशक पढ़ाई में आगे नहीं निकल पाईं लेकिन वह एक्टिंग में जरूर सभी को कड़ी टक्कर दे रही है।

    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाली प्रियंका की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने ने भी सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए भी अप्लाई किया था। लेकिन इसी दौरान उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और आखिरकार यह खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद से ही उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग के ऑफर आने लगे। इन सबके बीच प्रियंका की पढ़ाई भी बीच में ही छूट गई।

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या अपने स्कूल के दिनों में टॉपर हुआ करती थीं। एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी किसी से पीछे नहीं रहीं। हालांकि, करियर बनाने के लिए वह भी अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाईं। 12वीं के बाद ही उन्होंने मॉडलिंग शुरु कर दी और मिस वर्ल्ड की खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। ऐसे में वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट
    ऐश्वर्या राय
    कैटरीना कैफ

    दीपिका पादुकोण

    इन सितारों का बिजली का बिल जानकर लग जाएगा करंट, इतने में खरीद सकते हैं घर! बॉलीवुड समाचार
    ये बॉलीवुड सितारे अपने बॉडीगार्ड्स को देते है करोड़ों रुपये सैलरी अक्षय कुमार
    सुशांत के वीडियो शेयर करने की वजह से पैपराजी पर भड़की दीपिका पादुकोण, ऐसे लगाई फटकार बॉलीवुड समाचार
    साउथ की फिल्मों से करियर शुरू कर ये हसीनाएं, बन चुकी हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियानू रिव्स की 'मैट्रिक्स 4' का बनीं हिस्सा! हॉलीवुड समाचार
    करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में गाए गाने बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए इन सितारों को मिलते हैं करोड़ो रुपये बॉलीवुड समाचार
    गोरा करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार कर चुके बॉलीवुड सितारे कह रहे #BlackLivesMatter बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    सुशांत ने महेश भट्ट से की थी 'सड़क 2' में रिया को कास्ट करने की बात बॉलीवुड समाचार
    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी आलिया की 'सड़क 2', महेश भट्ट बोले- कोई ऑप्शन नहीं बचा बॉलीवुड समाचार
    नेपोटिज्म विवाद पर फूटा आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का गुस्सा, उठाए सवाल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो सितारे जो सोशल मीडिया से बनाकर रखते हैं दूरी ट्विटर

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय ने तीन बार ठुकराई हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की फिल्म, जानिए क्या थी वजह हॉलीवुड समाचार
    सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें श्रीदेवी
    करीना ने इस फिल्म मे पहनी थी 130 ड्रेसेज, जानिए कुछ दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन फिल्मों की शूटिंग भी हुई, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हो पाई बॉलीवुड समाचार

    कैटरीना कैफ

    जब सितारों ने अपने को-स्टार्स की वजह से ठुकरा दीं बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'मिस्टर इंडिया' के साथ एक नई कहानी पेश करेंगे अली अब्बास जफर, फिल्म पर किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर लाएंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल को पहली बार पर्दे पर साथ? करण जौहर
    'बैंग बैंग' के इस गाने में ऋतिक ने बदले थे 12 जोड़ी जूते बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023