जन्मदिन विशेष: दीपक डोबरियाल के शानदार किरदार, सहायक भूमिकाओं में भी किया कमाल
क्या है खबर?
दीपक डोबरियाल बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी कला के लिए खूब पसंद किया जाता है। वह अक्सर फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में नजर आते हैं, लेकिन अपने अभिनय से फिल्म की जान बन जाते हैं।
2006 की फिल्म 'ओमकारा' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली थी।
1 सितंबर को अभिनेता अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आइए, नजर डालते हैं उनकी उन फिल्मों पर, जिनमें दीपिक ने अपने अभिनय से कमाल कर दिया।
#1
भोला
'भोला' इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने ही इस फिल्म का निर्देशन भी संभाला था।
फिल्म में दीपक ने एक गैंग्स्टर की भूमिका निभाई थी। अपने खूंखार रूप में दीपक ने फिल्म को शानदार बना दिया था। यह उनके किरदार की जान ही थी कि दर्शकों को अजय के किरदार 'भोला' से और प्यार हो जाता है।
'भोला' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
#2
भेड़िया
पिछले साल आई वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म 'भेड़िया' को खूब पसंद किया गया था।
इस फिल्म में इंसान और प्रकृति के बीच टकराव और उसके परिणामों को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था। फिल्म अरुणाचल प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।
इसमें उन्होंने इस उत्तर पूर्वी राज्य के एक स्थायी निवासी का किरदार निभाया था।
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी का हिस्सा है। यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।
#3
गुड लक जेरी
'गुड लक जेरी' पिछले साल डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया था, जो पंजाब में ड्रग के धंधे में फंस जाती है।
भले ही इस फिल्म की कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन कलाकारों के अभिनय ने सभी को प्रभावित किया था।
फिल्म में दीपक कॉमिक अंदाज देखने को मिला था, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया।
#4
हिंदी मीडियम
इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' बॉलीवुड प्रशंसकों की चहेती फिल्मों में से एक है। फिल्म में दीपक ने एक गरीब आदमी श्याम प्रकाश की भूमिका निभाई थी, जो अपने बच्चे का आरक्षण के जरिए प्राइवेट स्कूल में दाखिला कराना चाहता है।
फिल्म में इरफान के साथ उनकी दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। दोनों फिल्म के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आए थे।
'हिंदी मीडियम' अमेजन प्राइम वीडियो तो 'अंग्रेजी मीडियम' डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।
#5
तनु वेड्स मनु
2011 में दीपक कंगना रनौत की 'तनु वेड्स मनु' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने आर माधवन के दोस्त पप्पी का किरदार निभाया था। पप्पी की कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
इस फ्रैंचाइजी में कंगना और माधवन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म के लिए कंगना ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।
इस बेहतरीन फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
दीपक जब अपने स्कूल में लड़कों की हाजिरी लिया करते थे, तभी से उनके हाव-भाव बदलने लगे थे और तभी उन्हें र यह अहसास हो गया था कि वह एक्टिंग भी कर सकते हैं। खुद एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया था।