कृति सेनन के राखी विज्ञापन विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा क्यों हो रही हैं ट्रोल?
कृति सैनन का GIVA ज्वेलरी का विज्ञापन उनके पहनावे को लेकर ऑनलाइन चर्चा में आ गया। कुछ लोगों का कहना था कि यह लुक पारंपरिक नहीं है।
इसके बाद कंगना रनौत ने इस पहनावे की खुले तौर पर आलोचना की। वहीं, कृति ने पलटवार करते हुए कहा कि रक्षाबंधन रिश्तों का जश्न मनाने का त्योहार है, न कि महिलाओं के पहनावे को परखने का।
सांस्कृतिक भावनाओं का हवाला देते GIVA ने वापस लिया विज्ञापन
GIVA ने सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करने और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का हवाला देकर यह विज्ञापन वापस ले लिया। इसके जवाब में कृति ने कहा कि उन्हें अपने पहनावे को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
उन्हें तो इस बात का ज्यादा दुख होता, अगर कोई सिर्फ दिखावे के लिए पारंपरिक कपड़े पहनता और उनके मायने ही नहीं समझता।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने भी कपड़ों को लेकर सीमाओं पर बात की। इससे सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि खुद प्रियंका भी अक्सर ऐसे बोल्ड आउटफिट्स में दिखती रही हैं।
अब यह पूरी बहस महिलाओं के पहनावे को लेकर समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों और उनसे रखी जाने वाली उम्मीदों पर केंद्रित हो गई है।