कम बजट की 'डियर यू' ने चौंकाया, चीन में इतना कमाकर बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
कम बजट में बनी चीनी फिल्म 'डियर यू' ने सभी को हैरान कर दिया है। टीओचू भाषा की यह फिल्म 2026 में चीन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 33 से 38 करोड़ यानी लगभग 333 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाए हैं।
बैंकॉक में रहने वाले टीओचू समुदाय के प्रवासियों पर आधारित यह फिल्म, परिवार और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीनी लोगों के प्रवास के दौरान की गई कुर्बानियों की एक दिल छू लेने वाली कहानी बयां करती है।
'डियर यू' थाई चीनी लोगों के दिलों को छू गई
अपनी घरेलू सफलता के बाद, 'डियर यू' सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में भी उतर चुकी है।
अमेरिका में भी इसे जल्द रिलीज करने की तैयारी है।
थाईलैंड में यह फिल्म अगस्त की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी 'कियाओपी' यानी उन पत्रों पर आधारित है, जो प्रवासी अपने घरों को भेजा करते थे।
थाई चीनी समुदायों और उन सभी लोगों को, जो परिवार की जड़ों और संघर्ष की कहानियों में रुचि रखते हैं, यह विषय बहुत पसंद आया है।