फिल्म 'DC' की OTT रिलीज की तारीख आई सामने, जानें कब और कहां दखें
मनोरंजन
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत हिट गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'DC' 16 अक्टूबर को सोनी लिव पर आएगी।
दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी 5 अलग-अलग भाषाओं में देख पाएंगे। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, 'DC' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई थी।
'DC' में लोकेश ने मुख्य भूमिका में किया डेब्यू
'DC' से लोकेश ने पहली बार बतौर मुख्य अभिनेता अपनी शुरुआत की है। इस फिल्म का निर्देशन अरुण मथेस्वरन ने किया है।
'देवदास' से प्रेरणा लेकर बनी इस कहानी में हिंसा और न्याय जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि अशांत तमिलनाडु है।
सन पिक्चर्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जबकि धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे उत्तर भारत में रिलीज़ किया है।
अल्लू अर्जुन ने भी 'DC' की तारीफ करते हुए इसे तमिल क्लासिक बताया है।