DC ने एनेसी में किया धमाका, आ रही हैं 'एब्सोल्यूट बैटमैन' और 'जोकर एनिमे' सहित 3 धांसू सीरीज
DC ने 2026 के एनेसी फेस्टिवल में अपनी एनिमेटेड सीरीज को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसकी 3 नई सीरीज जल्द ही आने वाली हैं।
इनमें सबसे खास है 'एब्सोल्यूट बैटमैन', जो स्कॉट स्नाइडर और निक ड्रेगोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉमिक पर आधारित है।
इसके अलावा, 'जोकर: लाफ रॉयट' भी दर्शकों के सामने आएगी, जो DC की पहली एनिमे होगी। वहीं, एक कॉमेडी सीरीज भी आ रही है, जिसमें सुपरमैन का वफादार कुत्ता क्रिप्टोस मुख्य किरदार में होगा।
'एब्सोल्यूट बैटमैन' में ब्रूस वेन का अलग अंदाज
'एब्सोल्यूट बैटमैन' में ब्रूस वेन को एक आम मेहनतकश इंसान के तौर पर दिखाया जाएगा, जो गॉथम में समस्याओं से निपटने के लिए अलग और अनूठे तरीकों का इस्तेमाल करेगा।
इस शो को स्नाइडर निर्देशित कर रहे हैं, जबकि ड्रेगोटा इसके निर्माता हैं। इस कॉमिक की 2024 से अब तक 60 लाख से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं, जिससे DC को मार्वल के मुकाबले खासी बढ़त मिली है।
बात करें 'जोकर: लाफ रॉयट' की तो, इसे यासुहिरो आओकी निर्देशित कर रहे हैं। यह एक एनिमे है, जिसमें जोकर बैटमैन की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एक अनोखी जांच पर निकलेगा।
वहीं, क्रिप्टोस की हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज में वह कुछ छोटे-मोटे अपराधियों के साथ मिलकर दिल जीतने वाली शरारतें और हंगामा करता दिखेगा।