LOADING...
'डॉसन क्रीक' के अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग
अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का निधन

'डॉसन क्रीक' के अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

Feb 12, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है जिससे फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है, जो आंत के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें लोकप्रिय शो 'डॉसन क्रीक' में डॉसन लीरी के रूप में अपनी शानदार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हुए इस दुखद की जानकारी दी गई है।

पोस्ट

परिवार का भावुक पोस्ट में छलका दर्द

जेम्स वैन के निधन की जानकारी देते हुए परिवार ने लिखा, 'हमारे प्रिय जेम्स डेविड वैन डेर बीक का आज सुबह शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने साहस, आस्था और गरिमा के साथ अपने अंतिम दिन बिताए। उनकी इच्छाओं, मानवता के प्रति प्रेम और समय की पवित्रता के बारे में बहुत कुछ साझा करना बाकी है। वे दिन आएंगे। अभी के लिए, हम अपने प्यारे पति, पिता, पुत्र, भाई और दोस्त के शोक में शांतिपूर्ण एकांत की कामना करते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

बीमारी

साल 2024 में चला था बीमारी का पता

जेम्स वैन ने साल 2024 में, सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया था कि वह स्टेज 3 कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित हैं। CNN के मुताबिक, उनके निधन के बाद, उनके परिवार में पत्नी किम्बर्ली और 6 बच्चे रहे गए हैं। 1977 में कनेक्टिकट के चेशायर में जन्मे जेम्स वैन ने 15 साल में पेशेवर रूप से ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। उन्हें 'वर्सिटी ब्लूज' (1999), 'टेक्सास रेंजर्स' (2001) और 'द रूल्स ऑफ अट्रैक्शन' (2002) जैसी फिल्मों में देखा गया है।

Advertisement