मार्वल का बड़ा ऐलान: डेविड जॉनसन बने नए 'ब्लैक पैंथर'; कब रिलीज होगी 'ब्लैक पैंथर 3'?
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) से फैंस के लिए एकबड़ी खबर सामने आई है। डेविड जॉनसन को आधिकारिक तौर पर नया 'ब्लैक पैंथर' चुना गया है। वो आगामी फिल्म 'ब्लैक पैंथर 3' में टी'चाल्ला के बड़े बेटे की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ऑस्कर विजेता निर्देशक रयान कूगलर ने 25 जुलाई 2026 को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) के मंच से इस ऐतिहासिक खबर का ऐलान किया। साल 2020 में दिग्गज अभिनेता चैडविक बोसमैन के दुखद निधन के बाद ये पहला मौका है जब किसी ने आधिकारिक तौर पर ब्लैक पैंथर का ये मुख्य पदभार संभाला है।
मार्वल स्टूडियोज की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 15 दिसंबर, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
'ब्लैक पैंथर 3' के लिए लौट रहे पुराने कलाकार
ऑस्कर विजेता निर्देशक रयान कूगलर एक बार फिर 'ब्लैक पैंथर 3' का निर्देशन कर रहे हैं। उनके साथ लेटिशिया राइट (शूरी) और विंस्टन ड्यूक (एम बाकू) भी फिल्म में वापसी कर रहे हैं। वाकांडा के भविष्य को लेकर प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। कॉमिक-कॉन में जोन्सन का स्वागत वाकांडा के नारों से हुआ। उन्होंने अपनी नई भूमिका को एक सम्मान, विशेषाधिकार और आशीर्वाद बताया।