FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डेविड बेकहम का होगा हॉलीवुड सम्मान
मनोरंजन
इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम को 12 जून, 2026 को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
यह तारीख इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन से FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है, जिसकी मेजबानी इस बार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं।
जानिए कैसा रहा डेविड का करियर?
डेविड का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और एलए गैलेक्सी जैसी कई बड़ी टीमों के लिए खेला है। इतना ही नहीं, उन्होंने इंग्लैंड, स्पेन और फ्रांस में लीग के खिताब भी जीते हैं।
साल 2026 का वर्ल्ड कप 48 टीमों के साथ अब तक का सबसे बड़ा होने वाला है। फुटबॉल फैंस और उन सभी के लिए यह एक यादगार मौका होगा, जिन्होंने डेविड को मैदान पर खेलते हुए देखा है।