दर्शील सफारी और जैन दुर्रानी की नई फिल्म 'साइबर' का पहला सामने आया है। यह एक हिंदी थ्रिलर है, जो साइबरक्राइम और डिजिटल दुनिया पर आधारित है।
आलोक नाइक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें प्रसाद ओक और कबीर दुहान सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
'साइबर' में दिखाई गई है 2 ग्रेजुएट की कहानी
फिल्म 'साइबर' की कहानी 2 ऐसे कंप्यूटर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी नौकरी नहीं लगी है। उन्हें अचानक एक साइबर एजेंसी में शामिल होने का मौका मिलता है।
यह कहानी नौकरी ढूंढने, बड़े सपने देखने और दोस्ती निभाने जैसे असली संघर्षों को दिखाती है। ये सब डिजिटल दुनिया की चुनौतियों के बीच होता है।
यह प्रोडक्शन हाउस अपनी साउथ इंडियन फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन 'साइबर' से वह पहली बार हिंदी सिनेमा में कदम रख रहा है।
फिल्म में गोपी सुंदर CS का संगीत भी है, जो फिल्म के माहौल को और दमदार बनाता है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2124898826528149614