डैरेन एरोनोफ्स्की के AI स्टूडियो ने आलोचनाओं के बावजूद जुटाए करोड़ों
मशहूर निर्माता डैरेन एरोनोफ्स्की के AI-आधारित स्टोरीटेलिंग स्टूडियो 'प्रिमॉर्डियल सूप' ने हाल ही में 1.1 करोड़ जुटाए हैं
इस कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब इसने AI की मदद से बनाए कुछ दिलचस्प शॉर्ट्स दिखाए थे। इन शॉर्ट्स में अमेरिका के फाउंडिंग फादर्स भी थे।
अब कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल अपनी टीम बड़ी करने और प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ाने के लिए करना चाहती है।
निवेशक डैरेन एरोनोफ्स्की के ट्रैक रिकॉर्ड का देते हैं हवाला
डैरेन एरोनोफ्स्की के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से निवेशक इस स्टूडियो में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने लास वेगास के 'स्फीयर' के लिए जो फिल्म बनाई थी, उससे U2 के शो से भी ज्यादा कमाई हुई थी।
'प्रिमॉर्डियल सूप' ने गूगल डीपमाइंड, सेल्सफोर्स और टाइम जैसी कई बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। उनका लक्ष्य है ऐसा ब्रांडेड कंटेंट तैयार करना जो टेक्नोलॉजी और कहानी कहने के हुनर को एकदम नए तरीके से पेश करे।