Loading...
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे बेटे गुरदीप, अभिजीत भट्टाचार्य को सुनाई खरी-खरी
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे बेटे गुरदीप

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे बेटे गुरदीप, अभिजीत भट्टाचार्य को सुनाई खरी-खरी

Nov 06, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में लाइव कॉन्सर्ट में लिप-सिंक के चलन की आलोचना की थी। उन्होंने दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि दलेर मंच पर लाइव नहीं गा रहे थे। अब अभिजीत की इन टिप्पणियों पर दलेर के बेटे गुरदीप मेहंदी ने प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में अपने शो के दौरान उन्होंने इस विवाद पर बात करते हुए पिता का बचाव किया और अपनी राय रखी।

जवाब

गुरदीप ने अभिजीत को दिया करारा जवाब

गुरदीप ने अभिजीत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेहंदी परिवार कभी भी लिप-सिंक नहीं करता है।

उन्होंने आगे कहा, "कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो चांद व्यूज के लिए कुछ भी, कैसा भी बोल देते हैं। जिस तरह से अभिजीत दादा ने हाल ही में बात की, उनसे मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे और वो भी इतने महान गायक के लिए। बाकी दादा मैं आपको उस दिन की फुटेज भेजूंगा।"

सलाह

गुरदीप ने दी अभिजीत को यह सलाह

गुरदीप ने आगे कहा, "वो जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे थे। बुरा समय या अच्छा समय किसी का भी आ सकता है। बाकी, विनम्र रहो। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करुंगा फुटेज देता हूं।"

बता दें कार्यक्रम के दौरान दलेर स्टेज पर थे, तभी उनियाल ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और लिप-सिंक करने को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT