Loading...
कॉन्सर्ट विवाद के बाद दलेर मेंहदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, फैंस का जताया आभार
दलेर मेंहदी ने लोगों का जताया आभार

कॉन्सर्ट विवाद के बाद दलेर मेंहदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, फैंस का जताया आभार

Nov 09, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड में हुए अपने कॉन्सर्ट विवाद पर दलेर मेंहदी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने परिवार, अपने भाई मीका सिंह, संगीत जगत के कलाकारों और तमाम चाहने वालों का आभार जताया। गायक ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने जिस तरह से उनका समर्थन किया और उनके लिए एकजुट होकर आवाज उठाई, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दलेर ने कहा कि उन्होंने अपने फैंस के प्यार को महसूस किया है।

आभार

मैंने जो महसूस किया उसे बता पाना मुश्किल- दलेर

गायक ने कहा, "इतने सालों में, मुझे अपने संगीत और हर स्टेज पर बहुत प्यार मिला है। लेकिन हाल ही में मैंने जो महसूस किया है, उसने मुझे इस तरह छुआ है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जिस तरह आप मेरे साथ खड़े रहे, जिस तरह आपने मेरे लिए बात की, जो भरोसा आपने मुझ पर दिखाया, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से बता पाऊंगा कि यह मेरे लिए क्या मायने रखता है।"

ताकत

लोगों के प्यार को भरे दिल के साथ स्वीकारता हूं- दलेर

उन्होंने अपने भाई मीका का आभार जताते हुए कहा, "इस समय में मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। मेरे भाई मीका एक ताकत की तरह मेरे साथ खड़े रहे।

उन्होंने समर्थन जताने के लिए अपने परिवार और संगीत जगत के अन्य कलाकारों को धन्यवाद भी दिया।

दलेर ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इस जिंदगी में इतना प्यार मिला और वह इस मेहरबानी को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देकर अपना नोट खत्म किया।

ADVERTISEMENT

विवाद

जानिए क्या था दलेर से जुड़ा विवाद

नवरात्रि के अवसर पर, दलेर नई टिहरी इलाके के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसका एक वीडियो सामने आया था।

उसी दौरान, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जाकर गायक की परफॉर्मेंस को रोक दिया था। उन्होंने दलेर की प्रतिभा पर सवाल उठाए थे।

वीडियो में यह दावा भी किया गया था कि गायक नशे में प्रस्तुति दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT