'दायरा' का दमदार ट्रेलर जारी, कड़क पुलिस अधिकारी बनकर आमने-सामने आए करीना और पृथ्वीराज
क्या है खबर?
मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार नजर आएंगे। ट्रेलर में दोनों कड़क पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखे हैं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित, 'दायरा' एक हार्ड-हिटिंग, गंभीर और सस्पेंस से भरपूर इन्वेस्टिगेटिव क्राइम-थ्रिलर है, जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म समाज में गंभीर अपराध के बाद पैदा होने वाले ध्रुवीकरण और न्याय व्यवस्था की चुनौतियों को दिखाती है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर
'दायरा' का ट्रेलर DCP अजूनी कोहली (करीना) और DCP रमन कुमार (पृथ्वीराज) से होती है।
जहां अजूनी शांत, संजीदा और नियमों के दायरे में रहकर काम करने वाली अधिकारी है, तो वहीं रमन एक आक्रामक और परिणाम-उन्मुख अधिकारी है।
कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक विवादित एनकाउंटर के लिए दोनों आमने-सामने आते हैं। इसके बाद, दोनों के बीच की तीखी बहस, कटाक्ष और माइंड-गेम दिखता है।
फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
MEGHNA GULZAR IS BACK AFTER #Talvar, #Raazi & #SamBahadur… and #Daayra looks every bit like another compelling outing.#Daayra TRAILER IS OUT… and it packs intrigue & intensity. #PrithvirajSukumaran as DCP Raman Kumar and #KareenaKapoorKhan as DCP Ajooni Kohli command the… pic.twitter.com/QOcBaLoSxJ
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 31, 2026