नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, तारीख भी जान लीजिए
क्या है खबर?
उर्वशी रौतेला, नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'डाकू महाराज' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 160 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।
अब 'डाकू महाराज' अपनी OTT रिलीज को तैयार है।
डाकू महाराज
इन भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म
'डाकू महाराज' का प्रीमियर आगामी 9 फरवरी से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख पाएंगे।
बॉबी कोली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बीते 24 जनवरी को हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हिंदी संस्करण की OTT रिलीज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रज्ञा जयसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#DaakuMaharaj OTT Release Sets to Premeire This Sunday on Netflix
— SRS CA TV (@srs_ca_tv) February 3, 2025
In Tamil Telugu Malayalam Kannada pic.twitter.com/SQbZvxNEqM