LOADING...
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज

कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज

Apr 21, 2026
05:43 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'दादी की शादी' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अहम किरदार में नजर आए हैं। निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है, जो पहले 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण आर-टेक स्टूडियोज, बीइंग-यू स्टूडियोज, शिमला टॉकीज के बैनर तले किया गया है।

ट्रेलर

कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर दिग्गज अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक दादी उम्र की सीमाओं को तोड़ते हुए दोबारा शादी करने का फैसला लेती है, क्योंकि उसे विधवा होकर नहीं, बल्कि सुहागन बनकर दुनिया से जाना है। इस फैसले का परिवार पर क्या-क्या असर पड़ता है, यही फिल्म दिखाती है। नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement