धनुष-ममूटी की 'D55' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, कल उठेगा फिल्म के नाम से पर्दा
धनुष और ममूटी की नई तमिल फिल्म 'D55' का टीजर जारी हो गया है और इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी हैं। टीजर में हवा में उड़ते पैसे, स्टॉक मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, विरोध प्रदर्शन और जलती हुई गाड़ियां दिखाई गई हैं।
कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह साफ है कि फिल्म सामाजिक संघर्ष जैसे बड़े और गंभीर विषय उठाएगी। फिल्म का आधिकारिक नाम कल घोषित किया जाएगा।
'D55' के शीर्षक का कब होगा ऐलान?
इस फिल्म में साई पल्लवी, श्रीलीला और इंद्रन्स जैसे कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म का संगीत साई अभयंकर देंगे, जो 'करुप्पू' फिल्म से मशहूर हुए थे।
ममूटी, जिन्होंने 'पेरंबू' में अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया था, एक लंबे अंतराल के बाद तमिल फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
उन्होंने टीजर साझा करते हुए लिखा 'D55 के शीर्षक का ऐलान कल 18 जून, 2026 को होगा'। उनके इस पोस्ट से फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
2 बड़े अभिनेता का यह जुड़ाव फिल्म के बारे में जानने के लिए सबकी उत्सुकता बढ़ा रहा है।