ट्विंकल खन्ना से चेतन भगत तक, क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स 2026 की सूची हुई जारी
साल 2026 के क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स की सूची जारी हो गई है। इसमें कई बड़े और जाने-माने नाम शामिल हैं।
रस्किन बॉन्ड, अरुंधति रॉय और ट्विंकल खन्ना जैसे लेखकों की किताबें भी इस सूची में जगह बना पाई हैं। इस बार अवॉर्ड्स में पाठकों को भी मौका मिला है कि वह अपनी पसंदीदा किताबों को वोट दें।
कुल 5 अलग-अलग कैटेगरी में 25 किताबों को शामिल किया गया है, जिससे मशहूर लेखकों की रचनाओं पर भी ध्यान जाता है।
नामांकित किताबों में चेतन भगत की '12 इयर्स' भी
नामांकित किताबों की बात करें तो चेतन भगत की '12 इयर्स' और अमीश की 'द चोला टाइगर्स' जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं।
सुधा मूर्ति की 'द मैजिक ऑफ द लॉस्ट इयररिंग्स' को भी इस सूची में जगह मिली है। इनके अलावा, विश्वनाथन आनंद, वीर दास, अश्विन सांघी और अंकुर वारिकू जैसे लेखकों की किताबें भी नॉमिनेट हुई हैं।
इस सूची में अलग-अलग विषयों और शैलियों की किताबें देखने को मिलेंगी।