चिरंजीवी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, ‘पेड्डी’ पर मंडरा
राम चरण की नई फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज पर खतरा मंडरा रहा था। दरअसल, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सिनेमाघर मालिकों और फिल्म बनाने वालों के बीच एक बड़ा विवाद छिड़ गया था।
तेलंगाना के प्रदर्शक कमाई बांटने का एक नया फॉर्मूला चाहते थे, जो पुराने किराये की व्यवस्था से अलग था, लेकिन निर्माता उनकी इस मांग पर सहमत नहीं थे।
यह मामला इतना बढ़ गया था कि फिल्म की रिलीज रुकने की नौबत तक आ गई थी।
चिरंजीवी ने ऐसे की पहल
ऐसे में दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने पहल की। उन्होंने मोर्चा संभाला और प्रदर्शकों से मुलाकात करके मामले को शांत किया।
पवन कल्याण ने भी आंध्र प्रदेश के निर्मातों से बात कर अपना समर्थन दिया। आखिरकार, सभी पक्ष एक नए प्लान पर सहमत हो गए, जिसके तहत पहले हफ्ते में निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर को 60 प्रतिशत कमाई मिलेगी।
दूसरे हफ्ते में यह हिस्सा 50-50 प्रतिशत होगा, और तीसरे हफ्ते में 40 प्रतिशत दिया जाएगा। यह नया सिस्टम 30 जून से लागू हो जाएगा।