Page Loader
अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे महेंद्र सिंह धोनी, बने करण जौहर की फिल्म के हीरो? 
अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे महेंद्र सिंह धोनी?

अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे महेंद्र सिंह धोनी, बने करण जौहर की फिल्म के हीरो? 

Apr 15, 2025
05:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता का राज सिर्फ उनकी खेल प्रतिभा नहीं, बल्कि उनका धैर्य और दृढ़ता भी है। अब धोनी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल, करण ने हाल ही में 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी को 'नया लवर बॉय' के रूप मे पेश किया है।

वीडियो

करण ने साझा किया वीडियो

करण ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी रोमांटिक अवतार में दिख रहे हैं। वह हाथों में लाल दिल वाला गुब्बारा लेकर चलते हुए दिख रहे हैं। धोनी को कहते हुए सुना जा सकता है, "तुम जो साथ चलती हो, हर सफर खूबसूरत बनाती हो।" फिर स्क्रीन पर लिखा आता है, 'एक ऐसी प्रेम कहानी जो जल्द ही आने वाली है।' इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो