प्रिया वारियर कजिन्स एंड कल्याणम्स' से कर रहीं धमाकेदार वापसी, जानें कब और कहां देखें
मलयालम फैमिली ड्रामा 'कजिन्स एंड कल्याणम्स' 29 मई को जियो हॉटस्टार पर आ रही है। यह सीरीज छह कजिन्स के 26 सालों के सफर को दिखाती है।
इस दौरान वे बड़े होते हैं, प्यार में पड़ते हैं, जिंदगी के उतार-चढ़ावों से गुजरते हैं और साथ मिलकर सात शादियां भी मनाते हैं।
कुल 60 एपिसोड्स वाली इस सीरीज के हर शुक्रवार को चार नए एपिसोड्स रिलीज होंगे। दोस्तों के साथ बिंज-वॉच करने के लिए दर्शकों के पास काफी कुछ होगा।
प्रिया-रोशन की जोड़ी फिर से पर्दे पर आएगी नजर
इस सीरीज के जरिए 'ओरु अदार लव' से वायरल हुई 'विंक' गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल राहूफ एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे।
इस फैमिली ड्रामा में उनके साथ जुनैस, सुबिन तारजान, सानिया फातिमा और नंदा जयदेव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह कहानी केरलम की बचपन की यादों से लेकर बड़े होने के सपनों और बदलते पारिवारिक रिश्तों तक फैलेगी। दर्शकों को इसमें पुरानी यादों और असल जिंदगी के अनुभवों का एक खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।