'रामायण' में रणबीर कपूर और रवि दुबे के खास कवच बनाने में लगे 2 महीने, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोला राज
लेखन नेहा शर्मा
कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार ने बताया कि 'रामायण' में रणबीर कपूर और रवि दुबे के लिए कवच बनाने में उन्हें 2 महीने लगे थे। इस दौरान उन्होंने सही सामग्री और रंग चुनने पर खास ध्यान दिया, ताकि कलाकार एक्शन सीन के दौरान दमदार दिखने के साथ आसानी से अपने हाथ-पैर भी हिला सकें। अजय के मुताबिक, अब अनुभव और टीम की मेहनत से वो इसी तरह के कवच महज 10 से 12 दिनों में तैयार कर लेते हैं।
कवच बनाने में असम के कारीगरों ने निभाई अहम भूमिका
फिल्म में दिखाए गए बारीकी से तैयार किए गए कवच ने इसके लुक को एक अलग पहचान दी। इन डिजाइनों को तैयार करने में असम के कारीगरों ने भी अहम भूमिका निभाई। अजय कुमार को इन कारीगरों से अश्विनी अय्यर तिवारी और जूही पांडे ने मिलवाया था। उनके साथ मिलकर टीम ने फिल्म के लिए खूबसूरत और खास डिजाइन तैयार किए।