BTS लेबल ने 'स्विम' के कॉपीराइट मुकदमे के दावों को नकारा, जानें क्या है पूरा मामला?
मनोरंजन
अमेरिकी गीतकारों ने BTS और बिगहिट म्यूजिक पर कॉपीराइट का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि BTS ने अपने मशहूर गाने 'स्विम' के लिए एक ऐसे डेमो की नकल की है जो कभी रिलीज नहीं हुआ था।
वहीं, बिग हिट म्यूजिक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि वे इस मामले में अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
अलेक्जेंडर ने गीतकारों के दावे का किया समर्थन
गीतकारों का दावा है कि उनका डेमो संगीत इंडस्ट्री में बांटा गया था और अंततः BTS की टीम तक पहुंच गया।
उनके इस दावे को म्यूजिकोलॉजिस्ट अलेक्जेंडर स्टीवर्ट का भी समर्थन मिला है। अलेक्जेंडर, जिन्होंने एड शीरन जैसे बड़े कॉपीराइट मुकदमों पर भी काम किया है, का कहना है कि दोनों गानों के बीच साफ समानताएं दिखती हैं।