IMDb पर छाया 'कुक विद कोमाली 7', 9.1 रेटिंग के साथ जियो सिनेमा पर शानदार वापसी
मनोरंजन
'कुक विद कोमाली' अपने सातवें सीजन के साथ एक नए अंदाज में जियो सिनेमा पर लौट आया है। इस बार सेलिब्रिटी जोड़ियां मुश्किल कुकिंग चुनौतियों का सामना करते हुए हंसी-मजाक का तड़का लगा रही हैं। होस्ट रक्षण और शालीन जोया इन जोड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे, जो समय के दबाव में बेहतरीन व्यंजन तैयार कर रही हैं। ये शो न केवल स्वादिष्ट खाने की झलक देता है, बल्कि अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाता भी है।
मजेदार मुकाबले और जबरदस्त कॉमेडी
पार्थिव मणि के निर्देशन में बने इस सातवें सीजन में अरविंथ-संगिता, गाना विनोद-भाग्य और अरनथांगी निशा-रियाज अली जैसी नई सेलिब्रिटी टीमें शामिल हुई हैं। शो में कड़े मुकाबले के साथ-साथ कोमालीज की मस्ती और हंसी-मजाक का जबरदस्त तड़का लगा है। दर्शकों को यह सीजन इतना पसंद आ रहा है कि इसे 9.1/10 की शानदार IMDb रेटिंग मिली है।