विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का 'कॉफी विद करण 9' प्रोमो विवादों में घिरा, जानें पूरा मामला
'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन का नया प्रोमो इन दिनों खूब चर्चा में है, लेकिन इसकी वजह कुछ अच्छी नहीं है।
इस प्रोमो में रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि उन्होंने विजय देवरकोंडा से शादी के लिए पूरे एक साल तक पूछा था। रश्मिका की बात पर विजय ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, "ठीक है, तुम मुझसे 100 बार पूछ लो।"
विजय का यह जवाब कुछ दर्शकों को लापरवाही भरा और टालने वाला लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना होने लगी।
सोशल मीडिया पर फैंस ने विजय को आड़े हाथों लिया
सोशल मीडिया पर फैंस ने विजय के इस जवाब पर खूब खरी-खोटी सुनाई। फैंस का कहना था कि विजय के इस जवाब से उनके रिश्ते में असंतुलन दिखता है और यह उन पर अच्छा नहीं लगता।
लोगों ने कमेंटस में लिखा, "वो एक तरह से रश्मिका को नीचा दिखा रहे हैं। उनका रवैया समझ से परे है। रश्मिका उनसे ज्यादा सफल हैं।"
वहीं, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या ऐसी निजी बातें बड़े प्लेटफॉर्म पर साझा करनी चाहिए। इस एपिसोड के बाद कुछ यूजर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शो में आने से इसकी तुलना करने लगे।
इससे विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई, क्योंकि इस साल की शुरुआत में ही दोनों की शादी हुई थी।