Page Loader
राम मंदिर उद्घाटन: सोनू निगम की आंखों से छलके आंसू, खुशी से झूमीं कंगना रनौत 
खुशी से झूमीं कंगना रनौत (तस्वीर: एक्स/@KanganaTeam)

राम मंदिर उद्घाटन: सोनू निगम की आंखों से छलके आंसू, खुशी से झूमीं कंगना रनौत 

Jan 22, 2024
02:31 pm

क्या है खबर?

आखिरकार वर्षों का इंतजार समाप्त हो चुका है। आज (22 जनवरी) अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। इस वक्त पूरा देश राम नाम में डूबा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्रकार से बात करते हुए रोते हुए नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने ANI के साथ बातचीत में कहा, "अभी कुछ बोलने के लिए नहीं है, बस यही आंसू हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

कंगना

'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आईं कंगना 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद कंगना ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'राम आ गए हैं।' सामने आए वीडियो में कंगना को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कंगना जोर-जोर से 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आईं। इससे पहले कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक दिखाई थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कंगना का वीडियो