LOADING...
नयनतारा की 'कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर की झलक दिखी
रिलीज हुआ कनेक्ट का ट्रेलर (तस्वीर: ट्विटर/@Rowdy_Pictures)

नयनतारा की 'कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर की झलक दिखी

Dec 09, 2022
01:10 pm

क्या है खबर?

नयनतारा की आगामी तमिल फिल्म 'कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अभिनेत्री, अपने पति विनय और अपनी बेटी अम्मू के साथ खुशहाल जिंदगी जीते हुए दिखाई देती हैं, लेकिन फिर लॉकडाउन शुरू होता है और उनकी जिंदगी उलट-पुलट जाती है। घर में तरह-तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। अम्मू अजीबो-गरीब व्यवहार करने लगती है और फिर अनुपम खेर की एंट्री होती है। आगे जानिए कैसा है इसका ट्रेलर।

रिलीज डेट

फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड से मंजूरी

2:23 मिनट के इस ट्रेलर ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर, इस ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि 'कनेक्ट' की सिनेमेटोग्राफी मणिकंदन कृष्णमाचारी और म्यूजिक पृथ्वी चंद्रशेखकर ने कंपोज किया है। फिल्म में नयनतारा और अनुपम के अलावा सत्यराज, विनय राय व हनिया नफीसा भी नजर आएंगे। नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई है।

तारीख

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

नयनतारा की इस फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है। यह दूसरी बार है जब अश्विन और नयनतारा ने साथ में काम किया है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'माया' में साथ काम किया था। फिल्म का निर्माण राउडी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। बता दें कि राउडी पिक्चर्स, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की ही कंपनी है। यह फिल्म 22 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement

वर्कफ्रंट

सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आईं नयनतारा

नयनतारा को हाल ही में तमिल की थ्रिलर फिल्म '02' में देखा गया था। इसके अलावा, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति विग्नेश के निर्देशन में बनी फिल्म 'काथू वाकुला रेंदु कधल' में अभिनय किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फिल्म में नयनतारा ने कनमनी गांगुली नामक महिला का किरदार निभाया था, जिसे विजय सेतुपति से प्यार हो जाता है।

Advertisement

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी अभिनेत्री

नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म एटली कुमार के निर्देशन में तैयार की जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं, अगले साल 2 जून को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

Advertisement