NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आदिपुरुष' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानकी की सफेद साड़ी पर आपत्ति
    अगली खबर
    'आदिपुरुष' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानकी की सफेद साड़ी पर आपत्ति
    'आदिपुरुष' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

    'आदिपुरुष' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानकी की सफेद साड़ी पर आपत्ति

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 18, 2023
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    इसी हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' पर विवाद जारी है। दर्शक फिल्म के VFX से लेकर कॉस्ट्यूम और तथ्यों पर आपत्ति जता रहे हैं। फिल्म के संवाद के लिए लेखक मनोज मुंतशिर भी कटघरे में हैं।

    अब मुंबई में धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक NGO की तरफ से दर्ज कराई गई है। NGO ने फिल्म पर कई आरोप लगाए हैं।

    खबर

    NGO ने दर्ज कराई शिकायत

    अंधेरी पुलिस थाने में 'संघर्ष' नाम के NGO के अध्यक्ष पृथ्वीराज मास्के ने 'आदिपुरुष' के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    मास्के का आरोप है कि फिल्म के कई भाग हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

    मास्के ने अपनी शिकायत में कहा, "सीता को सफेद साड़ी पहने दिखाया गया है, राम को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जबकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। लंका सोने की थी, उसे पत्थर का दिखाया गया है।"

    याचिका 

    पहले ही दिन दाखिल की गई थी प्रतिबंध के लिए याचिका

    रिलीज के पहले दिन ही फिल्म पर बवाल मच गया था। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

    शुक्रवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने यह याचिका दायर की थी। उन्होंने फिल्म पर रामायण और भगवान राम के अपमान का आरोप लगाया था। याचिका में फिल्म पर प्रतिबंध के साथ ही इसका सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की गई थी।

    फिल्म 

    फिल्म में क्या है आपत्तिनजक?

    फिल्म में कई आपत्तिजनक दृश्य और संवाद हैं।

    सौम्य और सरल राम का चित्रण फिल्म में गुस्से से भरपूर है। सीता के कॉस्ट्यूम से भी दर्शक नाराज हैं।

    फिल्म में भगवान हनुमान के "तेरे बाप की जलेगी" वाले संवाद के कारण सोशल मीडिया पर फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर और ओम राउत पर लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है।

    इसके अलावा गलत तथ्यों के कारण भी फिल्म गुस्से का शिकार हो रही है।

    फैसला 

    चौतरफा किरकिरी के बाद लिया यह फैसला

    आपत्तिजनक संवादों के कारण फिल्म चौतरफा घिरी हुई थी। सोशल मीडिया पर इनकी खूब आलोचना हो रही थी। हर तरफ से आ रही शिकायतों के बाद निर्माताओं ने अब इन संवादों को बदलने का फैसला लिया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताया है कि आहत करने वाले संवाद फिल्म से हटाए जाएंगे। ये बदलाव इसी हफ्ते कर दिया जाएगा।

    मनोज मुंतशिर ने भी ट्विटर पर एक लंबा नोट लिखकर यह जानकारी दी है।

    जानकारी

    16 जून को आई थी फिल्म

    16 जून को रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इसमें प्रभास ने राघव, कृति सैनन ने जानकी और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है। अभिनेता सनी सिंह इसमें शेष (लक्ष्मण) के किरदार में नजर आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आदिपुरुष फिल्म
    ओम राउत
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    आदिपुरुष फिल्म

    दीपिका चिखलिया से लेकर स्मृति ईरानी, ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं सीता का किरदार कृति सैनन
    'आदिपुरुष' की नहीं खत्म हो रहीं मुश्किलें, निर्माता दिल राजू फिल्म के वितरण से पीछे हटे  तेलंगाना
    'आदिपुरुष': प्रभास ने किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, सामने आईं तस्वीरें  प्रभास
    'आदिपुरुष': हर सिनेमाघर में भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी 1 सीट प्रभास

    ओम राउत

    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    ओम राउत की अगली फिल्म में हो सकते हैं रणवीर सिंह, बड़े स्तर पर होगा निर्माण बॉलीवुड समाचार
    2 अक्टूबर को अयोध्या में लॉन्च होगा प्रभास और कृति की 'आदिपुरुष' का टीजर प्रभास
    'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार हिरानी जल्द करेंगे OTT डेब्यू, स्क्रिप्ट पर किया काम खत्म राजकुमार हिरानी
    इरफान खान के साथ शुरू हुई थी 'टीकू वेड्स शेरू', कंगना के साथ थी जोड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    ये हैं भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन, कपिल शर्मा का है दूसरा स्थान कपिल शर्मा
    फिल्म 'खलनायक' के 30 साल पूरे, संजय दत्त ने साझा किया वीडियो  संजय दत्त
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025