Page Loader
विजय देवरकोंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा आदिवासियों का अपमान करने का आरोप
विजय देवरकोंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@TheDeverakonda)

विजय देवरकोंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा आदिवासियों का अपमान करने का आरोप

May 02, 2025
03:12 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी नजर आएंगे।

यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'किंगडम' की रिलीज से पहले अब विजय कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

दरअसल, अभिनेता के खिलाफ हैदराबाद के SR नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

आइए पूरा मामला जानें।

आरोप

विजय पर लगा ये आरोप

विजय पर आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने पाकिस्तानियों की तुलना 500 साल पहले के आदिवासियों के संघर्ष से कर दी।

अब आदिवासी वकील संघ के अध्यक्ष किशनराज चौहान ने SC/ST अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विजय के इस बयान ने पूरे आदिवासी सुमदाय का अपमान किया है। उन्होंने अभिनेता से तुरंत माफी मांगने की मांग की है।

बयान

विजय ने नहीं दी प्रतिक्रिया

चौहान ने कहा, "यह सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी का मामला नहीं है। यह हाशिए पर पड़े समुदायों के सम्मान और संवैधानिक संरक्षण का मामला है। हम अभिनेता के खिलाफ SC/ST अत्याचार कानून के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।"

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, वही अब तक विजय का इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर विजय का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो