NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
    मनोरंजन

    'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी

    'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 19, 2022, 10:41 am 1 मिनट में पढ़ें
    'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
    KKR12 में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर (फोटो: इंस्टाग्राम/@munawar.faruqui)

    रोहित शेट्टी का एडवेंचर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' 2 जुलाई से प्रसारित होने जा रहा है। शो को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है। हालिया खबर के अनुसार कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी 'KKK 12' में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। शो की शूटिंग से अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। किसी भी वीडियो में मुनव्वर नजर नहीं आए थे। अब उन्होंने खुद बताया है कि वह शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

    मुनव्वर ने ट्विटर पर जारी किया बयान

    मुनव्वर ने शुक्रवार को प्रशंसकों से माफी मांगते हुए ट्विटर पर लिखा की वह 'KKK 12' में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि निजी कारणों की वजह से वह शो में नहीं जा पाए, इसका उन्हें दुख है। मुनव्वर ने बताया कि उन्हें कुछ समय एकांत में बिताने की जरूरत है। मुनव्वर के ट्वीट पर प्रशंसक अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, उनके आलोचक ट्वीट पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

    मुनव्वर का ट्वीट

    Doston, kuch reasons ki wajah se mai nahi hissa ban paunga KKK ka

    Im really sorry, yakeen mano mera bahot mann tha 💔 lekin kismat ko kuch manzur hai, aap sab disappoint ho, lekin nahi ja pane ka muje bhi bura lag raha hai…

    Entertainment aata rahega
    Need some time alone. 🙏🏼

    — munawar faruqui (@munawar0018) June 17, 2022

    'लॉकअप' से मिली सुर्खियां

    कंगना रनौत का रिएलिटी शो 'लॉकअप' जीतने के बाद मुनव्वर 'खतरों के खिलाड़ी 12' के सबसे चर्चित प्रतिभागी थे। हालांकि, केपटाउन में शो के सेट से उनकी कोई तस्वीर न आने से दर्शक कयास लगा रहे थे कि शायद वह शो से बाहर हो गए हैं। कंगना के लॉकअप से मुनव्वर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में खुलासा हुआ था कि मुनव्वर की एक पत्नी और बेटा है। सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा से नजदीकियां खूब चर्चित रहीं।

    कौन हैं मुनव्वर फारुकी?

    30 वर्षीय मुनव्वर फारुकी मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। अपने तीखे राजनीतिक तंजों की वजह से वह चर्चा में रहते हैं। जनवरी 2021 में मुनव्वर को कॉमेडी की आड़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुनव्वर की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर लोग दो भागों में बंट गए थे। इसके बाद मुनव्वर एक ट्वीट से फिर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ट्रोलिंग के कारण कॉमेडी छोड़ने की बात कही थी।

    दक्षिण अफ्रीका में हो रही 'KKK 12' की शूटिंग

    रोहित शेट्टी का चर्चित शो 'KKK 12' दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया जा रहा है। शो में मनोरंजन जगत के कई जानेमाने चेहरे देखने को मिलेंगे। रोहित केपटाउन में जन्नत जुबैर, श्रिती झा, रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी जैसे सितारों के साथ शूटिंग कर रहे हैं। यहां इसे करीब दो महीने तक शूट किया जाएगा। शो 2 जुलाई से कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार रात नौ बजे प्रसारित होगा। शो के कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिनेत्री जन्नत जुबैर इस सीजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली प्रतिभागी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जन्नत एक एपिसोड के 18 लाख रुपये ले रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    रोहित शेट्टी
    मुनव्वर फारूकी
    रियलिटी शो

    ताज़ा खबरें

    गर्दन के कूबड़ के इलाज में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास  योग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    टीवी शो

    'नागिन 6' अभी नहीं होगा बंद, अप्रैल तक रहेगा जारी नागिन टीवी शो
    बिग बॉस 16: घर पहुंची जनता ने चुने टॉप पांच प्रतियोगी, निमृत कौर को किया बेघर बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: एलिमिनेट हुईं सुंबुल तौकीर, कहा- सही वक्त पर आई हूं बाहर बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी शिल्पा शेट्टी
    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट सर्कस

    मुनव्वर फारूकी

    मुनव्वर फारूकी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, वीडियो में दिखे परेशान कंगना रनौत
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी दिल्ली
    दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को नहीं दी शो की अनुमति, प्रदर्शन की मिली थी धमकी दिल्ली पुलिस
    भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला हैदराबाद

    रियलिटी शो

    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये टीवी शो
    दिव्यांश और मनुराज को 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, वीडियो वायरल इंडियाज गॉट टैलेंट
    बिग बॉस 16: विकास मानकतला की जातिवादी टिप्पणी पर शो को NCSC का नोटिस बिग बॉस 16

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023