फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर जारी, प्यार-दोस्ती और शादी की दिलचस्प है कहानी
क्या है खबर?
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' काफी वक्त से चर्चा में हैं। 2 जून को निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया, जिसने आते ही यूट्यूब पर हलचल मचा दी है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और तरुण जैन व लव रंजन द्वारा लिखित यह रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है, जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर में पुराने सुपरहिट गाने 'तुम ही हो बंधु' की झलक पेश की गई है।
ट्रेलर
2 लड़कियों के बीच फंसे दिखे शाहिद कपूर
कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) के इर्द-गिर्द घूमता है। शाहिद चॉकलेटी इमेज में नजर आए हैं और 2 खूबसूरत लड़कियों के बीच प्यार और शादी के फैसले को लेकर बुरी तरह फंसे दिखते हैं। ट्रेलर में पुराना प्यार, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और सगाई तक के सफर को खूबसूरती से पेश किया गया है। उसपर इटली की वादियां देखने लायक हैं। बता दें, यह 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
COCKTAIL 2 TRAILER: WINNER ALL THE WAY… #Cocktail2 looks like a sure-shot SUPER-HIT based on its terrific trailer.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) June 2, 2026
Exploring the layered dynamics of friendship and love, the trailer brings a refreshing vibe and a distinct genre appeal.
The chemistry between #ShahidKapoor,…