LOADING...
'कॉकटेल 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब दिखेगी फिल्म की पहली झलक
'कॉकटेल 2' की रिलीज तारीख जारी

'कॉकटेल 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब दिखेगी फिल्म की पहली झलक

Mar 13, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की तिकड़ी वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' लंबे समय से चर्चा में है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हाे चुकी है जिसके बाद से फैंस इसकी झलक देखने के लिए उतावले थे। इस बीच, निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने 'कॉकटेल 2' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म की पहली झलक को 'धुरंधर 2' के साथ जारी किया जाएगा।

पोस्ट

जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'कॉकटेल 2'

निर्माताओं ने 'कॉकटेल 2' से कृति, रश्मिका और शाहिद की तस्वीरें साझा की हैं जो फिल्म से जुड़ी प्रतीत होती हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'अधिक जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों में जाएं।' दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का प्रिव्यू शो 18 मार्च के लिए निर्धारित है। इसी दिन 'कॉकटेल 2' का पहला आधिकारिक टीजर जारी किया जाएगा। फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख 19 जून, 2026 रखी गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement