Loading...
शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां देख सकेंगे
'कॉकटेल 2' का हुआ डिजिटल प्रीमियर

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां देख सकेंगे

Aug 14, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसका पहला भाग इसी नाम से 2012 में आया था। फिल्म ने 19 जूून को सिनेमाघरों में अपना गृह प्रवेश किया और वर्ल्डवाइड लगभग 143.59 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'कॉकटेल 2' OTT पर आ चुकी है, जिसे देखने का लोगों के पास अच्छा विकल्प होगा।

स्ट्रीमिंग

इस OTT पर स्ट्रीम हुई है 'कॉकटेल 2'

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त को 'कॉकटेल 2' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म का ऐलान करते हुए कैप्शन दिया, '2 लोगों का जोड़ा बनता है, और 3 लोगों का कॉकटेल! आपका डेट है? कॉकटेल 2 देखें, 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर।'

जिन लोगों ने फिल्म को अब तक नहीं देखा है और उनके पास नेटफ्लिक्स पर सब्सक्रिप्शन है, वह घर बैठकर आराम से फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT