LOADING...
फिल्म 'कृष्णावतारम' को देखने पर नहीं देना होगा टैक्स, योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
फिल्म 'कृष्णावतारम' को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

फिल्म 'कृष्णावतारम' को देखने पर नहीं देना होगा टैक्स, योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

May 11, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

हार्दिक गज्जर की फिल्म 'कृष्णावतारम' का पहला भाग 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। इसके बाद से फिल्म लोगों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है, और लोगों से तारीफें भी हासिल कर रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को राज्य में कर-मुक्त करने का ऐलान किया है। 10 मई को मुख्यमंत्री ने 'कृष्णावतारम' की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और उसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है।

मकसद

भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ना मकसद

इंडिया टुडे के मुताबिक, लोक भवन में 'कृष्णावतारम' की विषेस स्क्रीनिंग रखी गई थी। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में मुख्यमंत्री को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्रीमंडल के साथ स्क्रीनिंग में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। फिल्म देखने के बाद, राज्य सरकार ने निर्देश दिया कि 'कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम' की जिलों भर में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए, जिससे बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ सकें।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

फिल्म

फिल्म 'कृष्णावतारम' के बारे में जानिए

'कृष्णावतारम' का निर्माण क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित यह कहानी सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई है। इसमें राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा के बीच के प्रेम और कृष्ण के प्रति उनके समर्पण को गहराई से पेश किया गया है। सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है और राधा के किरदार में सुष्मिता भट्ट शामिल हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

Advertisement