मुख्यमंत्री विजय की 'जना नायकन' का जलवा, रिलीज से पहले ही हिला दिया पूरा तमिल सिनेमा
मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायकन' आखिरकार 23 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रिलीज होने में 7 महीने की देरी हुई है।
इसकी रिलीज को लेकर इतनी गहमागहमी है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। कई दूसरी फिल्में अपनी रिलीज की तारीखें बदल रही हैं ताकि 'जना नायकन' से सीधा मुकाबला न हो।
'जना नायकन' की वजह से तमिल फिल्मों की रिलीज की तारीखों में फेरबदल
जी.वी. प्रकाश कुमार की फिल्म 'इम्मोर्टल' अब 17 जुलाई के बजाय 4 सितंबर को आएगी। फिल्म 'द डार्क हेवन' को बिना नई तारीख के आगे बढ़ा दिया गया है।
लोकेश कनागराज की फिल्म 'DC' 31 जुलाई से खिसककर 7 अगस्त हो गई है।
वहीं, विजय के बेटे जेसन संजय द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' भी जुलाई के आखिर से अगस्त में खिसक गई है।
इस पर एक प्रदर्शक रुबन मतिवनन का कहना है, ''जना नायकन' एक बड़ी रिलीज की हकदार है।' व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से थिएटरों के महीनों से ठप पड़े कारोबार में फिर से जान आ जाएगी।