'राका' के विजुअल्स 'अवतार' को भी करेंगे फेल, अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की फिल्म पर बड़ा अपडेट
मनोरंजन
चेन्नई में फिल्म 'बथ्था' के ऑडियो लॉन्च के दौरान सिबी चक्रवर्ती ने एटली की आने वाली फिल्म 'राका' के विजुअल्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को विजुअली बेहद शानदार बताया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि 'अवतार' में भी ऐसे विजुअल्स देखने को मिले होंगे।"
फिल्म की पहली झलक 21 सितंबर को एटली के जन्मदिन के मौके पर जारी की जाएगी, वहीं, फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एटली की नई फिल्म में पहली बार साथ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण
इस फिल्म में पहली अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर देंगे, जबकि इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। चक्रवर्ती ने एटली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने एटली की तुलना एसएस राजामौली से भी की। साथ ही चक्रवर्ती ने अपने करियर के मुश्किल दौर में साथ देने के लिए एटली का आभार जताया।