क्रिस्टोफर नोलेन की 'द ओडिसी' का मुंबई में मेगा प्रीमियर, IMAX टिकट की कीमत उड़ा देंगी होश
क्रिस्टोफर नोलेन की नई फिल्म 'द ओडिसी' का विश्व प्रीमियर मुंबई में होने जा रहा है। यह 10 और 11 जुलाई को मुंबई में प्रदर्शित होगी।
दरअसल, फिल्म दुनिया भर में 17 जुलाई, 2026 को रिलीज होने से पहले ही अपना विश्व प्रीमियर कर रही है।
पुरानी यूनानी महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म के लिए क्रिस्टोफर निर्माता एम्मा थॉमस के साथ भारत आ रहे हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार मैथ्यू डेमन और टॉम हॉलैंड भी इस खास प्रीमियर में शामिल होंगे।
मुंबई में 3100 और दिल्ली-NCR में 2500 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत
फिल्म में मैथ्यू ने ओडिसीस का मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ टॉम, ऐन हैथवे, जेंडेया, चार्लीज थेरॉन और रॉबर्ट पैटिन्सन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसकी वजह से आईमैक्स के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। मुंबई में टिकट की कीमतें 3,100 रुपये तक पहुंच गई हैं, वहीं दिल्ली-NCR में यह 2,500 रुपये तक बिक रहे हैं।
दिल्ली में सुबह 6:30 बजे से ही इसके शो शुरू हो जाएंगे। क्रिस्टोफर का यह तीसरा भारत दौरा है।
इससे पहले वह अपनी फिल्मों 'द डार्क नाइट राइजेस' और 'टेनेट' की शूटिंग के लिए भी भारत आ चुके हैं।