लीक होकर भी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जादू बरकरार, इतने करोड़ कमाकर रचा इतिहास
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' अपनी ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों के अंदर ऑनलाइन लीक हो गई। इंटरनेट से हटाए जाने से पहले ही लाखों लोगों ने इसे देख भी लिया था।
हालांकि, पायरेसी की इन कोशिशों के बावजूद फिल्म का जादू अभी भी बरकरार है। यूनिवर्सल पिक्चर्स लगातार ऑनलाइन मौजूद अवैध कॉपीज को हटाने में जुटा है। वहीं दर्शक अभी भी बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
'द ओडिसी' ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
यह फिल्म पूरी तरह से IMAX पर शूट की गई है और होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित है। इसमें मैट डेमन किंग ओडिसियस का किरदार निभा रहे हैं।
उनके साथ ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेन्डेया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। लीक होने के बाद भी फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे वीकेंड तक दुनियाभर में 6,176 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अनुमान है कि यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। यह बात बताती है कि एक भव्य फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव ही कुछ और होता है।