क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का फिर दिखेगा जादू, जानें कब दोबारा रिलीज होगी फिल्म?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 9 अक्टूबर से एक बार फिर IMAX और 70mm स्क्रीन पर वापसी कर रही है।
फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस री-रिलीज का ऐलान किया गया है। इसका जबरदस्त बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन देखने के बाद, सिनेमा प्रेमी सिनेमाघरों में इसे दोबारा देख पाएंगे।
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में कमाए इतने
फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में कुल 1.76 बिलियन डॉलर की कमाई की है। इसने यूनिवर्सल स्टूडियोज की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म ही नहीं, बल्कि IMAX पर रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है।
क्रिस्टोफर की यह तीसरी फिल्म है, जिसने 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ है। 'अवतार' के बाद यह पहली मौलिक (ओरिजिनल) फिल्म है, जो किसी का सीक्वल या रीमेक नहीं है, जिसने अमेरिका और कनाडा से बाहर यह रिकॉर्ड बनाया है।