क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और दुनिया भर में 1 अरब डॉलर के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
88.58 अरब से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म, अब तक की तीसरी ऐसी R-रेटेड फिल्म बनने जा रही है, जो यह बड़ा मुकाम हासिल करेगी। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' और 'जोकर' के बाद, 'द ओडिसी' भी इस खास क्लब का हिस्सा बन जाएगी।
'द ओडिसी' बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म
अभी 'द ओडिसी' कमाई के मामले में चौथी सबसे बड़ी R-रेटेड फिल्म बनी हुई है, जो क्रिस्टोफर नोलन की ही 'ओपेनहाइमर' से बस थोड़ी ही पीछे है।
टॉम हॉलैंड, जेनडाया, रॉबर्ट पैटिनसन और मैट डेमन जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद ओडिसियस की घर वापसी की पुरानी कहानी को नए अंदाज में दिखाती है।
अगर फिल्म की रफतार ऐसी ही बनी रही, तो 'द ओडिसी' बहुत जल्द 'ओपेनहाइमर' को भी पीछे छोड़ सकती है और R-रेटेड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।