पहली बार मुंबई पहुंचे क्रिस्टोफर नोलेन, 'द ओडिसी' का ग्रैंड प्रीमियर मचाएगा धमाल
मनोरंजन
क्रिस्टोफर नोलेन की नई फिल्म 'द ओडिसी' का मुंबई में एक भव्य प्रीमियर होने जा रहा है। 17 जुलाई, 2026 को यह फिल्म PVR आइकॉन IMAX: फीनिक्स पैलेडियम में प्रदर्शित की जाएगी।
यह पहला मौका होगा, जब क्रिस्टोफर अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर खुद मुंबई में होस्ट करेंगे।
इस खास मौके पर उनके साथ हॉलीवुड सितारे मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी ग्लोबल लॉन्च का हिस्सा बनेंगे।
'द ओडिसी' के विजुअल्स की हो रही है तारीफ
शुरुआती दर्शकों ने 'द ओडिसी' को एक सिनेमाई मील का पत्थर बताया है। खासकर इसके शानदार आईमैक्स (IMAX) विजुअल्स और भावनात्मक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है।
फिल्म में नेतृत्व, जिंदगी के नुकसान और किस्मत से जूझने की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
फिल्म में जेंडया, लुपिटा न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे और हां, प्रीमियर से पहले ही टॉम हॉलैंड मुंबई पहुंच चुके हैं।