क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, भारत में 100 करोड़ पार
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
सिर्फ 6 दिनों में ही इसने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कमाई के साथ, यह फिल्म भारत में क्रिस्टोफर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, जिसने उनकी पिछली सफल फिल्में 'ओपेनहाइमर' और 'इंटरस्टेलर' को भी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 33.2 करोड़ कमा डाले हैं।
सिनेमाघरों में 'द ओडिसी' का दबदबा
'द ओडिसी' 2D, IMAX 2D और 4DX जैसे कई फॉर्मेट्स में सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है। भारत में फिल्म के अंग्रेजी वर्जन सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जिसने 66.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं, इसके हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन भी अपनी कमाई में अच्छा योगदान दे रहे हैं। नॉर्थ अमेरिका की बात करें तो, फिल्म ने वहां 'ओपेनहाइमर' की 6 दिन की कुल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है और 18.16 करोड़ जुटा लिए हैं।
मैट डेमन, जेंडया और टॉम हॉलैंड जैसे बड़े सितारों से सजी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतर रही है।