नोलेन की 'द ओडिसी' भारत में 70mm IMAX में क्यों नहीं आएगी? सामने आई बड़ी वजह
क्रिस्टोफर नोलेन की नई फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन भारतीय दर्शकों को यह फिल्म IMAX 70mm फॉर्मेट में देखने को नहीं मिलेगी।
क्रिस्टोफर ने फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग भले ही आईमैक्स कैमरों से की है ताकि बड़े पर्दे पर एक भव्य और शानदार अनुभव मिल सके, लेकिन भारत में अब ऐसे प्रोजेक्शन सिस्टम मौजूद नहीं हैं जो इसे चला सकें।
भारत के IMAX थिएटर अब डिजिटल हैं
भारत के सभी IMAX थिएटर अब डिजिटल सिस्टम जैसे कि IMAX विद लेजर का उपयोग करते हैं। ये देखने में काफी शानदार होते हैं, लेकिन पारंपरिक 70mm फिल्म के अनुभव की बराबरी नहीं कर सकते।
मुंबई का वडाला IMAX डोम, जो इकलौती जगह थी, जहां असली IMAX 70mm प्रदर्शित किया जाता था, वह भी अब डिजिटल में बदल गया है।
हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि दर्शकों को फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा। उन्हें साफ तस्वीर और बेहतरीन ध्वनि तो मिलेगी ही, लेकिन इस बार 70mm फिल्म फॉर्मेट का वह असली जादू पर्दे पर नहीं दिखेगा।