क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने रनटाइम कम करने के लिए ली तकनीकी मदद, जानिए पूरा मामला
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, इसकी लंबाई उनके पहले की योजना से थोड़ी कम होगी। असल में, आईमैक्स 70 मिलीमीटर फिल्म की एक तय सीमा होती है, जिसमें एक खास मात्रा में ही फुटेज आ सकती है।
यही वजह है कि क्रिस्टोफर को फिल्म का रनटाइम लगभग 165 मिनट तक ही सीमित करना पड़ा। उन्हें ओडिसियस की घर वापसी की ग्रीक महाकाव्य कहानी के कुछ हिस्सों को छांटना पड़ा है।
'द ओडिसी' में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म को तय लंबाई में समेटने के लिए क्रिस्टोफर ने अपनी संपादक जेनिफर लेन के साथ मिलकर काम किया और मुख्य दृश्यों को और ज्यादा कस दिया।
फिल्म के क्रेडिट्स खत्म होने के बाद कुछ और कंटेंट भी शामिल किया गया है, लेकिन वह बड़े आईमैक्स फॉर्मेट में नहीं दिखेगा। क्रिस्टोफर के लिए यह फिल्म सिर्फ तकनीकी रूप से ही खास नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसे पहली बार पूरी तरह से बड़े कैमरों से शूट किया है, बल्कि रचनात्मक तौर पर भी इसमें कुछ नया है।
इस बार तो उन्होंने गीत लेखन में भी हाथ आजमाया है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे बड़े सितारे शामिल हैं, जिन्होंने तकनीकी चुनौतियों के बावजूद ओडिसियस के साहसिक सफर को पर्दे पर साकार किया है।