क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की पहली झलक आई, योद्धा के अवतार में दिखे मैट डेमन
सिनेमाकॉन 2026 में क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी नई फिल्म 'द ओडिसी' का फुटेज दिखाया। यह फिल्म होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित एक शानदार एडवेंचर है। इसमें मैट डेमन ओडिसियस के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ टॉम हॉलैंड और जेन्डाया भी हैं। नोलन ने मजक में बताया कि उन्हें इस बात की राहत थी कि यूनिवर्सल की प्रस्तुति के दौरान उन्हें स्टीवन स्पीलबर्ग के बाद अपनी फिल्म पेश नहीं करनी पड़ी।
फिल्म 'द ओडिसी' में दिखेगा ट्रोजन हॉर्स और साइक्लोप्स
यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद ओडिसियस की संघर्ष भरी घर वापसी की यात्रा को दिखाती है। इसमें ट्रोजन हॉर्स की मशहूर घटना और साइक्लोप्स से उनके आमने-सामने आने के पल भी देखने को मिलेंगे। मैट डेमन की तारीफ करते हुए नोलन ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग कई मुश्किल लोकेशन्स पर हुई है, जिस वजह से यह काफी चुनौतीपूर्ण रही। 'द ओडिसी' 17 जुलाई 2026 को अमेरिका के सिनेमाघरों और IMAX में रिलीज होगी।