Loading...
'द ओडिसी' को लेकर भारतीय फैंस में दिख रही जबरदस्त दीवानगी, बढ़ाने गए अतिरिक्त शो
'द ओडिसी' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

'द ओडिसी' को लेकर भारतीय फैंस में दिख रही जबरदस्त दीवानगी, बढ़ाने गए अतिरिक्त शो

Jul 13, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' अपनी रिलीज के करीब है। विदेशों के साथ-साथ भारत में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए आखिरकार निर्माताओं ने प्रीमियर शो बढ़ाए हैं। मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाएगी, जबकि आधी रात के शो भी निर्धारित किए गए हैं। खबराें के मुताबिक, यह शो अभी से हाउसफुल होने की कगार पर हैं।

कीमत

'द ओडिसी' के प्रीमियर टिकटों की कीमत में भारी उछाल

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, मुंबई में, बुकमायशो पर सबसे महंगी टिकट की कीमत लोअर परेल स्थित फीनिक्स पैलेडियम के PVR आइकॉन होटल में दर्ज है, जो 3,200 रुपये है।

यह कीमत शहर में एक सीट के लिए उपलब्ध सबसे महंगी फिल्म की टिकटों में से एक बनाती है।

वहीं दिल्ली-NCR में, IMAX टिकटाें की कीमत 2,500 रुपये तक है। बेंगलुरु में सबसे महंगा टिकट 1,850 में मिलेगा, जबकि चेन्नई में सबसे महंगा टिकट 508 रुपये का है।

रिकॉर्ड

'ओपेनहाइमर' के प्रीसेल रिकॉर्ड को तोड़ा

'द ओडिसी' ने भारत में एडवांस बुकिंग शुरू होने के शुरुआती दिनों में ही 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए और नोलन की पिछली फिल्म 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऑस्कर विजेता इस फिल्म ने कथित तौर पर अपने शुरुआती प्री-सेल में लगभग 65,000 टिकट बेचे थे।

नई पीढ़ी के IMAX कैमरे से शूट की गई 'द ओडिसी' 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हाे रही है।

इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और जेंडाया जैसे कलाकार हैं।

ADVERTISEMENT