NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन
    अगली खबर
    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

    लेखन भावना साहनी
    Jul 03, 2020
    10:20 am

    क्या है खबर?

    यह साल बॉलीवुड हस्तियों के लिए काफी बुरा साबित होता जा रहा है। अब खबर आई है कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें सांस लेने में शिकायत के चलते कुछ दिन पहले ही बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गुरुवार को देर रात करीब 01:52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

    बता दें कि सरोज खान 71 साल की थीं।

    सेहत

    सुधरने लगी थी तबीयत

    कहा जा रहा है सरोज खान का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्हें 20 जून को गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि सरोज खान की तबीयत धीरे-धीरे ठीक होने लगी थी। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती। लेकिन गुरुवार को अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी और डॉक्टर्स पूरी कोशिश करने के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाए।

    जानकारी

    आज होगा अंतिम संस्कार

    इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। फिल्मी हस्तियां और फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    करियर

    2,000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं सरोज खान

    गौरतलब है कि सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री भी चार दशक लंबा वक्त बिता चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 2,000 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की है।

    इंडस्ट्री में सरोज खान के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी को हिट माना गया है इन दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरीन गानों के लिए साथ काम किया है।

    चाहे 'डोला रे डोला' हो या 'तम्मा-तम्मा' सरोज खान ने अपनी कोरियोग्राफी से इन गानों में जान डाल दी थी।

    वर्क फ्रंट

    आखिरी बार इस गाने के लिए की थी कोरियोग्राफी

    सरोज खान ने आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए हम' में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।

    सरोज खान को उनके बेहतरीन डांस मूव्स के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    उन्हें फिल्म 'तेजाब' के सुपरहिट गाने 'एक-दो-तीन', संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में 'डोला रे डोला' और फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाए...' के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    संजय लीला भंसाली

    ताज़ा खबरें

    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क

    बॉलीवुड समाचार

    इंडस्ट्री में 'म्यूजिक माफिया' को लेकर एकजुट हुए अदनान, अलिशा और मोनाली, कही ये बातें सोनू निगम
    नेपोटिज्म पर बहस के बीच अभिषेक बोले- लंबे वक्त तक स्ट्रगल के बाद मिली डेब्यू फिल्म मनोरंजन
    बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए इन सितारों ने छोड़ी अपनी अच्छी-खासी नौकरी मनोरंजन
    'बॉलीवुड लॉबी' पर बोले अभय देओल- लोगों को जगाने के लिए किसी को जान गवांनी पड़ी मनोरंजन

    मनोरंजन

    सुशांत के वीडियो शेयर करने की वजह से पैपराजी पर भड़की दीपिका पादुकोण, ऐसे लगाई फटकार दीपिका पादुकोण
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बनने वाली दूसरी फिल्म 'सुशांत' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? लाखों दिल चुराने वाले इन बॉलीवुड सितारों ने की हुई है शादी बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली

    19 साल बाद सलमान खान-संजय लीला भंसाली साथ करेंगे काम, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अगर ऐसा हुआ तो सलमान-ऐश्वर्या की बनेगी जोड़ी, भंसाली की फिल्म में दिखेंगे साथ बॉलीवुड समाचार
    'इंशाअल्लाह' में 27 साल बड़े सलमान संग जोड़ी बनने पर ट्रोल हुईं आलिया ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में होंगे अक्षय कुमार, जल्द शुरू होगी शूटिंग अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025